
x
150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी लड़की, शादी की जिद के बीच पटना पुलिस ने ड्रोन से बचाई जान
BIHAR: पटना के नौबतपुर इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। चिलचिलाती धूप में टावर की ऊंचाई पर बैठी लड़की ने नीचे खड़े लोगों से कहा कि उसके प्रेमी को मौके पर बुलाकर शादी कराई जाए, अन्यथा वह कूद जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, लड़की दुल्हन बाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव की रहने वाली है, जबकि उसका कथित प्रेमी नौबतपुर के वरुण गांव का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। आरोप है कि जब परिजनों ने इस रिश्ते का विरोध किया तो लड़की घर छोड़कर नौबतपुर पहुंची और मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
लड़की को टावर पर चढ़ते देखकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह केवल अपने प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग पर अड़ी रही।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लड़की किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी और मोबाइल फोन पर लगातार किसी से बातचीत कर रही थी। घंटों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन ने धैर्य और सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
Next Story





