बिहार
होली पर्व के मद्देनजर CO एवं SHO ने की संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक
Gulabi Jagat
11 March 2025 7:58 PM IST
x
Lakhisarai: होली त्योहार के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण , सामाजिक सद्भाव , शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर लखीसराय सदर अंचल की सीओ सुप्रिया आनंद एवं एसएचओ सुनील कुमार सहनी एवं इंस्पेक्टर राजीव कुमार की संयुक्त देखरेख में आज टाउन थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । मौके पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी द्वारा सबसे पहले शांति समिति के सदस्यों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति के सदस्यों को सहयोग देने की अपील किया गया। बैठक में सीओ सुप्रिया आनंद,एस एच ओ सुनील कुमार सहनी द्वारा संयुक्त रूप से शांति समिति के सदस्यों को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सहयोग देने हेतु अपील किया गया। उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को होली त्योहार पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं संवेदनशीलता को देखते हुए असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों तत्वों की जानकारी उपलब्ध करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर बताया गया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में जीरो ट्रोलरेन्स की नीति का अनुपालन करते हुए अफवाह फैलाने वाले एवं कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर चौकसी बरतते हुए उनपर कार्रवाई की जाएगी । इसके साथ ही डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।
होली पर्व में सामाजिक सौहार्द एवं शांति भंग करने वाले शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी तथा संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई भी किया जाएगा। आमजन सुरक्षित महसूस करें और असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त हो सके, इसके लिए जगह जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर निरीक्षण करते हुए विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया। होली त्योहार पर बाईक रेस लगा कर , तथा द्विअर्थी गाने डीजे पर बजाकर शांति भंग करने वाले हुड़दंगियों को चिन्हित कर संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस शांति समिति की बैठक में नगर उपसभापति शिव शंकर राम, मो० हीरा, मो० फैयाज आलम, मो० तारिक अनवर, वार्ड पार्षद सुशील कुमार, विकास कुमार, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारहोली पर्वCOSHOसंयुक्त
Next Story





