बिहार

सीएम नीतीश में कहा, विधान परिषद की 24 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की घोषणा जल्द

Renuka Sahu
3 March 2022 2:59 AM GMT
सीएम नीतीश में कहा, विधान परिषद की 24 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की घोषणा जल्द
x

फाइल फोटो 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधायकों से कहा है कि सदन में क्षेत्र की समस्या संबंधित प्रश्नों और अपने विचारों को प्रमुखता से रखें।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधायकों से कहा है कि सदन में क्षेत्र की समस्या संबंधित प्रश्नों और अपने विचारों को प्रमुखता से रखें। सदन में पूरे समय उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री बुधवार को जदयू विधानमंडल दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव पर चर्चा की। कहा कि इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव में आप सभी को भी सक्रिय भूमिका निभानी है।

यूक्रेन में फंसे बिहार के लोगों के संबंध में कहा कि वहां से विद्यार्थियों और अन्य को लाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह लगी हुई है। राज्य सरकार भी केंद्र से निरंतर संपर्क में है। राज्य सरकार अपने खर्च पर दिल्ली-मुंबई से बिहार के लोगों को यहां ला रही है। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के आवास पर हुई बैठक में जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और तीन विधायक रामेश्वर कामत, डॉ. संजीव और हरिनारायण सिंह ने भी अपनी बात रखी। मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी मंच पर उपस्थित थे। बैठक का संचालन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया।
एनडीए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द
विधान परिषद की 24 सीटों (स्थानीय निकाय) पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एनडीए उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी तेज हो गई है। जदयू विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को इस संबंध में पहल करने को कहा है, ताकि जल्द ही एनडीए उम्मीदवारों की घोषणा की जा सके। उमेश कुशवाहा ने कहा कि वे गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से इस संबंध में बात करेंगे।


Next Story