बिहार

पंचायत परिसीमन को लेकर अहम जानकारी

Saba Naaz
6 July 2026 4:02 PM IST
पंचायत परिसीमन को लेकर अहम जानकारी
x

बिहार : पंचायत चुनाव 2026 तय समय पर नवंबर–दिसंबर में कराए जाएंगे। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि इस बार चुनाव से पहले कोई नया परिसीमन नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि पंचायतों और वार्डों की सीमाएं पहले जैसी ही रहेंगी और पुराने ढांचे के आधार पर ही मतदान होगा। मंत्री ने यह भी बताया कि चुनाव में आरक्षण रोस्टर का पूरी तरह पालन किया जाएगा, जिससे सभी वर्गों को तय नियमों के अनुसार प्रतिनिधित्व मिलेगा। सीटों के स्वरूप में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे मौजूदा प्रतिनिधियों और संभावित उम्मीदवारों को राहत मिली है।

राज्य में पंचायत चुनाव के तहत हजारों पदों पर मतदान होगा। इसमें मुखिया और सरपंच के 8053 पद, पंचायत समिति के 11085 पद और जिला परिषद के 1160 पद शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड सदस्य और पंच के कुल 1,09,635 पदों पर भी चुनाव होगा।

सरकार का कहना है कि सभी तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं और किसी तरह की देरी नहीं होगी। अब सभी की नजर राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी है, जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

Next Story