बिहार

पति व पत्नी ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश

Admin Delhi 1
3 Aug 2023 11:21 AM IST
पति व पत्नी ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश
x

सिवान न्यूज़: मांझागढ़ थाने के प्रतापपुर गांव में परिवारिक कलह से तंग आकर पति व पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

घटना के संबंध में बताया गया है कि बिट्टू साह की शादी पिंकी देवी के साथ तीन माह पूर्व हुई है. शादी के बाद सबकुछ घर में ठीक चल रहा था. इस दौरान घर में आई ननद से किसी बात को लेकर पिंकी देवी का विवाद हो गया. इसके बाद पिंकी देवी के देवर ने उनकी पिटाई कर दी और तरह-तरह का ताना भी मारने लगी.

ससुराल के ताने सुनकर परेशान हो चुकी पिंकी देवी ने घर की बातें अपने पति से बताई. इसके बाद पति व पत्नी दोनों ने कीटनाशक की दवा खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया. घर के एक कमरे में अचेतावस्था में पति-पत्नी को देखकर घर वालों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मांझागढ़ पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Next Story