बिहार

पेट्रोल डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव, जानें बिहार के शहरो में आज क्या है तेल का रेट

Renuka Sahu
29 July 2022 2:07 AM GMT
How much has changed in the price of petrol and diesel, know what is the rate of oil in the cities of Bihar today
x

फाइल फोटो 

बिहार में तेल कंपनियों ने कई शहरों में शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने कई शहरों में शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। पटना, गया, बक्सर, गोपालगंज, बांका समेत अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। भागलपुर समेत कुछ शहरों में तेल के दाम स्थिर हैं। वहीं, भागलपुर और पूर्णिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की कमी देखी गई।

राजधानी पटना में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसी तरह गया में पेट्रोल के दाम में 67 पैसे और डीजल में 62 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ।
बांका, बेगूसराय, आरा, बक्सर, गोपालगंज, भभुआ और सहरसा में भी तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है।
हालांकि, मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 4 पैसे और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। पूर्णिया में भी पेट्रोल के भाव 14 पैसे और डीजल के 13 पैसे प्रति लीटर की दर से घटे हैं।
इसके अलावा कटिहार, सासाराम, समस्तीपुर, सुपौल और हाजीपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। वहीं, भागलपुर, बेतिया, अरवल, दरभंगा, मोतिहारी, जमुई, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, लखीसराय, मधुबनी, शेखपुरा और शिवहर में तेल की कीमतें स्थिर हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 29 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.27 95.91
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 107.02 93.81
भागलपुर 108.68 95.36
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.57 94.28
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.61 95.31
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.08 95.65
कटिहार 108.38 95.08
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.00 95.66
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.85 94.61
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.95 94.70
पूर्णिया 108.57 95.26
रोहतास 108.29 95.01
सहरसा 108.15 94.86
समस्तीपुर 107.21 93.99
सारण 107.89 94.65
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.56 95.25
सुपौल 108.55 95.24
वैशाली 107.30 94.09
प. चंपारण 109.00 95.68
Next Story