बिहार
बिहार पुलिस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
Gulabi Jagat
19 May 2025 11:56 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय : बड़हिया प्रखंड के खुटहा डीह स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में रविवार को बिहार पुलिस परीक्षा में चयनित 16 अभ्यर्थियों (जिसमें 9 बेटियां शामिल हैं) के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके मार्गदर्शक सेवानिवृत्त सैनिक विजय कुमार और सुधीर प्रसाद सिंह को भी सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य भागीरथ झा ने की तथा संचालन शिक्षक डॉ. मनोज चौधरी ने किया। डीएम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पुस्तकालय, संसाधनयुक्त खेल मैदान और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने युवाओं को नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और समय प्रबंधन के लिए डायरी के प्रयोग जैसे व्यवहारिक सुझाव दिए।
विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर उन्होंने लखीसराय संग्रहालय की महत्ता और स्थानीय धरोहर के संरक्षण पर बल दिया। डीएम के आह्वान पर ग्रामीणों, छात्रों और बच्चों ने श्रमदान कर खेल मैदान की सफाई की। कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारLakhisaraiलखीसराय
Next Story





