बिहार

Hajipur: पुलिस मुठभेड़, कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल

Sarita
13 Jun 2025 11:24 AM IST
Hajipur: पुलिस मुठभेड़, कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल
x
Hajipur हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है| मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी माली टोला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम राजीव माली है. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव माली अपने साथियों के साथ दिग्घी कलां पूर्वी में है. वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के आलोक में एसटीएफ और पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची. जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई|
पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें राजीव माली के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. जिसके बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया. अब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान पुलिस ने उसके साथ एक अन्य बदमाश प्रमोद कुमार को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि राजीव माली हत्या, लूट, रंगदारी समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित था। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story