बिहार

बेगूसराय गोलीकांड को आतंकी हमला बताने वालों को सरकार कोईलवर स्थित मेंटल हॉस्पिटल भेजकर उनका इलाज कराए: RJD

Sarita
17 Sept 2022 9:08 AM IST
Government should send those who described the Begusarai shooting as a terrorist attack to a mental hospital in Koilwar and get them treated: RJD
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बेगूसराय गोलीकांड को आतंकी हमला बताकर केंद्रीय मंत्री गिरिरराज सिंह ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेगूसराय गोलीकांड को आतंकी हमला बताकर केंद्रीय मंत्री गिरिरराज सिंह ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अब उन्हें जवाब देने के लिए आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी सामने आ गए हैं। तिवारी ने कहा है, बेगूसराय गोलीकांड को आतंकी हमला बताने वालों को सरकार कोईलवर स्थित मेंटल हॉस्पिटल भेजकर उनका इलाज कराए।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि बीजेपी नेता अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बिना चेहरा छिपाए अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। लगभग चालीस मिनट तक उस व्यस्त सड़क पर लोगों को गोली मारते बदमाश घूमते रहे। इस घटना में एक एक जान चली गई। ये कोई साधारण क्राइम नहीं है।
दरअसल, बेगूसराय गोलीकांड में शुक्रवार को चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसपर बीजेपी नेताओं का कहना है कि निर्दोष को फंसाया जा रहा है। जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया ही नहीं है। यहां तक कि बीजेपी नेताओं ने इस घटना को आतंकी हमला बता दिया है। अब आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने गिरिराज सिंह ने बयान पर पलटवार किया है।


Next Story