बिहार

Gopalganj:करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत,मची हाहाकार

Sarita
20 Sept 2025 10:25 AM IST
Gopalganj:करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत,मची हाहाकार
x
Gopalganj गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से एक दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ एक मकान का निर्माण कर रहे तीन मज़दूरों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य मज़दूर गंभीर रूप से झुलस गया।जानकारी के अनुसार, यह घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गाँव में हुई। मृतकों में नसरुद्दीन मियाँ, नीरज कुमार और बलिराम सिंह शामिल हैं, जबकि जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि चार मज़दूर मकान का निर्माण कर रहे थे, तभी उन्हें तेज़ करंट लगा।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि छत की ढलाई हो रही थी और मिक्सर मशीन को बिजली देने के लिए तार जोड़े जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।
Next Story