बिहार

GOI के कैबिनेट मंत्री ने की बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित

Gulabi Jagat
26 Sept 2024 3:11 PM IST
GOI के कैबिनेट मंत्री ने की बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित
x
Lakhisarai लखीसराय। GOI के कैबिनेट मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लखीसराय भ्रमण के दौरान की बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भी वितरित किए। इसमें खाद्य सामग्री सहित वस्त्र एवं दैनिक जीवन में उपयोगी अन्य सामान भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार एवं प्रशासन स्तर से हर संभव राहत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर जद यू नेता सुजीत कुमार, अध्यक्ष रामानंद मंडल, सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी गण मौजूद थे। विदित हो कि एनडीए सरकार के मंत्री की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच कपड़े भी बांटे जा रहे हैं। जो जिला मुख्यालय स्थित खेल भवन में स्काउट एवं गाइड के स्वयं सेवकों के द्वारा पैकेजिंग कर राहत केंद्र पर बांटने के लिए पहुंचाए जाते हैं। सांसद सह मंत्री ने कहा कि हरेक बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सरकार एवं प्रशासन कटिबद्ध है।
Next Story