बिहार

Lions Club के तत्वावधान में आयोजित किया गया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

Gulabi Jagat
24 Nov 2024 8:10 PM IST
Lions Club के तत्वावधान में आयोजित किया गया मुफ्त  स्वास्थ्य जांच शिविर
x
Lakhisarai लखीसराय: प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार भी लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा लायंस फाउंडेशन हॉल चितरंजन रोड, पुरानी बाज़ार में मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं आँखों का मुफ़्त शिविर लगाया गया। आज के इस शिविर में क्लब के चार्टर मेम्बर डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा और डॉ कुमार अमित में संयुक्त रूप से जरूरतमंद करीब 233 मरीजों को देखा और निःशुल्क परामर्श दिया। साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण क्लब के मेम्बर लायन प्रेमचंद कुमार और प्रभात कुमार पिंटू के सहयोग से की गई।
इस दौरान कलकत्ता से आये हुए नेत्र जाँच विशेषज्ञ के द्वारा भी क़रीब क़रीब 57 ज़रूरतमंदों की मुफ़्त जाँच भी की।लायंस क्लब लखीसराय के सौजन्य से जरूरतमंदों को केवल ₹300/- में आँखों की जाँच के साथ पॉवर का शीशा फ़्रेम के साथ दिया जाता है। इसका लाभ सीधे यहाँ के नागरिकों को मिलता है। आज के इस शिविर में चार्टर मेम्बर राजेन्द्र सिंघानिया, क्लब के मेम्बर रंजन स्नेही, गौतम गिरियगे, रंजन कुमार के साथ साथ राहुल सिंघानिया के सहयोग से की गई।
Next Story