बिहार

Lions Club Lakhisarai के द्वारा आयोजित किया गया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर

Gulabi Jagat
22 Sept 2024 7:49 PM IST
Lions Club Lakhisarai के द्वारा आयोजित किया गया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर
x
Lakhisaraiलखीसराय: प्रत्येक रविवार की तरह आज भी लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं आँखो का मुफ़्त स्वास्थ्य जांच शिविर चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में लगाया गया। आज के इस शिविर में काफ़ी भीड़ देखने को मिली। इस शिविर में क्लब के मेंम्बर और चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने क़रीब 128 जरूरतमंद मरिज़ों का मुफ़्त में जाँच करते हुए मुफ़्त दवाइयाँ भी वितरण करायी। दवाइयों का वितरण क्लब के मेम्बर लायन रंजन कुमार स्नेही के सहयोग से की गई।
इस दौरान कलकत्ता से आये हुए नेत्र जाँच विशेषज्ञ के द्वारा भी क़रीब 43 ज़रूरतमंदों की मुफ़्त जाँच भी की।यहाँ लायंस क्लब लखीसराय के सौजन्य से केबल 300/- में आँखों की जाँच के साथ पॉवर का शीशा फ़्रेम के साथ दिया जाता है। इसका लाभ सीधे यहाँ के नागरिकों को मिलता है। कार्यक्रम में क्लब के प्रेसिडेंट संजीव कुमार स्नेही, क्लब के वरीय सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया, गौतम गिरियगे के साथ साथ राहुल सिंघानिया ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
Next Story