बिहार

78th Independence Day पर लायंस फाउंडेशन हॉल में किया गया झंडोत्तोलन

Gulabi Jagat
16 Aug 2024 11:37 PM IST
78th Independence Day पर लायंस फाउंडेशन हॉल में किया गया झंडोत्तोलन
x
Lakhisarai लखीसराय: 78वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा लायंस फाउंडेशन हॉल में क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार स्नेही के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर मौजूद लायंस सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ कृतज्ञ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान क्लब के मेंम्बर रंजन कुमार के द्वारा आकर्षक तरीके से रंगोली बनाकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के चार्टर मेम्बर डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया सेक्रेटरी संजीव कुमार,डॉ कुमार अमित, डॉ हरिप्रिया, मुकेश कुमार सिन्हा, प्रेमचंद कुमार, बिभाष कुमार, महेश प्रसाद, गौतम गिरियगे, प्रभात रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बीच स्थानीय प्रज्ञा विद्या विहार के छोटे - छोटे बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़ -चढ़ कर भाग लिया।
Next Story