
x
Fatehpur फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के थाना औंग के मिरई गाँव में सोमवार शाम गणेश पूजा विसर्जन के बाद जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान मिरई गाँव के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए डीजे के साथ गाँव में घूम रहे थे। भ्रमण के दौरान अचानक डीजे वाला पिकअप वाहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और वाहन में करंट प्रवाहित हो गया।
पिकअप में सवार डीजे चालक रणधीर सिंह, द्वार सिंह, दुर्गेश, रवि, अभय, आयुष, पुच्ची समेत कई लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब ग्यारह लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने कुछ की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव, थानाध्यक्ष हनुमान सिंह, उपजिलाधिकारी बिंदकी भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम बारात के दौरान जब लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे, तभी अचानक गाड़ी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। काफी चीख-पुकार मच गई और कई युवक गंभीर रूप से झुलस गए। पिकअप चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि जिला प्रशासन ने कहा कि सूचना मिलते ही फोर्स और डॉक्टरों की टीम मौके पर भेज दी गई और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रशासन को तत्काल आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
TagsFatehpurहाईटेंशन लाइनचपेटसातझुलसेFatehpurhigh tension linecaughtsevenscorched जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





