
Special Train News: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. पूर्व मध्य रेलवे ने पटना-हावड़ा समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है. इससे त्योहारों और छुट्टियों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल अब 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को पटना से चलाई जाएगी. वहीं गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल भी 27 सितंबर तक हर रविवार को हावड़ा से चलेगी. इस फैसले से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन की अवधि भी बढ़ा दी गई है. गाड़ी संख्या 03253 अब 29 जुलाई तक हर सोमवार और बुधवार को पटना से चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 29 जुलाई तक हर बुधवार और गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 31 जुलाई तक हर शुक्रवार को संचालित होगी.
इसके अलावा पटना-खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल ट्रेन भी 30 जुलाई तक हर गुरुवार को पटना से चलेगी, जबकि वापसी में 03229 खोरधा रोड-पटना स्पेशल 31 जुलाई तक हर शुक्रवार को संचालित की जाएगी. इसी तरह रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन भी बढ़ी हुई अवधि के साथ चलेगी. गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-एलटीटी स्पेशल 28 जुलाई तक हर मंगलवार को रक्सौल से और गाड़ी संख्या 05558 एलटीटी-रक्सौल स्पेशल 30 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा. यह कदम यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा





