बिहार

व्यय प्रेक्षक ने व्यय, मीडिया कोषांग सहित नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

Gulabi Jagat
25 April 2024 6:05 PM GMT
व्यय प्रेक्षक ने व्यय, मीडिया कोषांग सहित नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
x
लखीसराय: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर लखीसराय में व्यय प्रेक्षक सत्य साधन सिंह ने आज व्यय कोषांग,मीडिया कोषांग एवं नियंत्रण कक्ष का विधिवत निरीक्षण किया। विदित हो कि लोकसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर व्यय प्रेक्षक द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रजनीकांत ,पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, अनुमंडल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी चंदन कुमार , भूमि सुधार उपसमाहर्ता सितू शर्मा, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चुनाव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस कड़ी में प्रेक्षक द्वारा समाहरणालय स्थित पुस्तकालय कक्ष में संचालित मीडिया कोषांग,नियंत्रण कक्ष एवं व्यय कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मीडिया कोषांग,हेल्पलाइन, सि- विजिल , चेक पोस्ट की वेब कास्टिंग एवम नियंत्रण कक्ष के संचालन पर संतुष्टि व्यक्त किया गया। संबंधित कोषांग के कार्यों के अवलोकन के क्रम में सोशल मीडिया, पेड न्यूज का व्यय इत्यादि से संबंधित महत्पूर्ण निर्देश भी दिए गए।
Next Story