बिहार
अशोक धाम महोत्सव के "रिकनेक्ट लखीसराय" सत्र में देश-विदेश से जुड़े प्रतिष्ठित हस्तियां
Gulabi Jagat
7 April 2025 9:17 PM IST
x
Lakhisarai। अशोक धाम महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित "रिकनेक्ट लखीसराय" सत्र में देश-विदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई। विशेष सत्र लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें लखीसराय के पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहर और संभावित विकास पर सारगर्भित चर्चाएं हुईं।
सत्र में जर्मनी से जुड़े विवेक कुमार ने जिले के समृद्ध पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष पर्यटन मानचित्र (Tourist Map) के प्रकाशन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से जिले में आने वाले पर्यटकों को बेहतर दिशा-निर्देश मिलेगा और स्थानीय पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी। इंग्लैंड से जुड़े सुमित कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए जिले में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रशंसा की और पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाओं को रेखांकित किया।
इस अवसर पर केन्या से डॉ. गोपाल, दिल्ली से मृणाल माधव, एवं फिल्म अभिनेता विकास कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। विकास कुमार ने लखीसराय की युवा प्रतिभाओं के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की, जिससे युवाओं को अभिनय और फिल्म निर्माण से संबंधित तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा।
सत्र में जर्मनी से अभिनव कुमार, फ्रांस से मैडम मैरी, एवं इसरो देहरादून से डॉ. दिपन्विता की उपस्थिति ने चर्चा को वैश्विक स्तर तक विस्तृत किया। उन्होंने जिले के विकास में योगदान देने की इच्छाशक्ति जाहिर की और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, डीपीआरओ विनोद प्रसाद, फिल्मकार रविराज पटेल सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
"रिकनेक्ट लखीसराय" सत्र ने जिले की पर्यटन, सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कार्य किया है। यह कार्यक्रम लखीसराय को न केवल राज्य और देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ है।
Tagsअशोक धाम महोत्सवरिकनेक्ट लखीसरायसत्रदेश-विदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





