बिहार

घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, भोजपुर में डबल मर्डर से फैली सनसनी

Sarita
26 Aug 2022 9:27 AM IST
Elderly couple brutally murdered by entering the house, sensation spread due to double murder in Bhojpur
x
फाइल फोटो 
बिहार में वारदातों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भोजपुर जिले से डबल मर्डर का मामला सामने आया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में वारदातों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भोजपुर जिले से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। सहार थाना इलाके के एक गांव में एक बुजुर्ग दंपती का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। संपत्ति के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। वारदात का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात भोजपुर जिले के सहार थाना इलाके के एकवारी गांव में हुई। यहां रहने वाले विश्वनाथ राय और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 80 से 85 साल के बीच थी। दोनों के हाथ-पैर और मुंह को रस्सी से बांध दिया गया और फिर गला दबाकर उनकी जान ले ली गई। दोनों की कोई संतान नहीं थी। आशंका है कि प्रॉपर्टी के चलते उनका मर्डर किया गया।
मुंगेर में डबल मर्डर, घर में घुसकर देवर-भाभी की गोली मारकर हत्या
बताया जा रहा है कि इस वारदात को गुरुवार देर रात अंजाम दिया गया। गांव की ही एक महिला बुजुर्ग दंपती के यहां खाना बनाने का काम करती थी। शुक्रवार सुबह जब वह उनके घर पहुंची तो दोनों के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। फिलहाल हत्यारे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जांच जारी है।
Next Story