बिहार

आज सुबह बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, धरती हिली

Renuka Sahu
31 July 2022 3:14 AM GMT
Earthquake tremors felt in many districts of Bihar this morning, the earth shook
x

फाइल फोटो 

राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, अररिया और मोतिहारी में हल्के झटके महसूस किये गए। नेपाल की तराई क्षेत्र में इसका केन्द्र रहा है। सुबह सात बजकर 58 मिनट पर यह कुछ सेकेंड के लिए महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 रही है। हालांकि, अर्थक्वेक को लेकर कहीं से भी अभी तक जानमाल या किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि रविवार की सुबह 7.58 बजे भूकम्प आया। बिहार के कई शहरों में इसे लोगों ने महसूस किया है। नेपाल से तीन किमी दूर दिक्तेल में इसका केंद्र रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई गई है। भूकम्प के ये झटके भारत, चीन और नेपाल के कई शहरों में महसूस किए गए हैं।
Next Story