बिहार

वैशाली में सुबह-सवेरे अपराधियों का तांडव, बदमाशों ने फूल तोड़ने गई महिला को गोली मारकर घायल कर दिया

Renuka Sahu
18 Sep 2022 2:52 AM GMT
Early morning orgy of criminals in Vaishali, miscreants shot and injured a woman who went to pluck flowers
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

वैशाली जिले में सुबह-सवेरे अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। फूल तोड़ने गई महिला को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैशाली जिले में सुबह-सवेरे अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। फूल तोड़ने गई महिला को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। खासकर महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा दहशत देखने को मिल रहा है।

घायल महिला के बेटे मनीष कुमार ने बताया कि एक बाइक सवार तीन अपराधी मोबाइल छिन्नने के लिए रैकी कर रहा था। पहले तो उसने बेटे को टार्गेट किया, लेकिन जब वे असफल हुए तब महिला की मोबाइल छीनने लग गया। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी आते देख बदमाशों ने महिला को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। गोली लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बरांटी ओपी थाने की पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है।
महिला अंधरवारा गांव के संजय साह की 46 साल की पत्नी बेबी देवी है, जो सुबह हाजीपुर जंदाहा एनएच 322 पर टहल रही थी। टहलने के दौरान ही महिला पूजा के लिए फूल तोड़ रही थी। तभी बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीनने के दौरान उसे गोली मार दी।
इधर पुलिस ने बाइक सवार अपराधियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। घटना को लेकर बरांटी ओपी अध्यक्ष गंगा कुमार सोरेन ने बताया कि फूल तोड़ने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह पर नाकेबंदी कर रही है।
Next Story