x
Lakhisarai। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना से महिला संवाद कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी VC के माध्यम से जुड़े थे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लखीसराय जिले में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जिले को आवंटित पांच महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न भागों में महिला संवाद कार्यक्रम करने हेतु रवाना किया।
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के दो करोड़ महिलाओं के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक करना है। महिला संवाद प्रचार रथ सभी पंचायतों में जाएगी। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना है। साथ ही इस संवाद कार्यक्रम से आने वाले समय में महिलाओं की आकांक्षाओं एवं मांगों को पूरी करना है । इन मांगों में कुछ मांगे पंचायत स्तर पर पूरी हो सकती है, कुछ प्रखंड स्तर पर पूरी हो सकती हैं एवं कुछ जिला स्तर पर पूरी हो सकती हैं, अन्य मांगे जो जिला स्तर पर भी नहीं पूरी हो उनको राज्य स्तर पर पूरी किया जाएगा और हो सकता है कि नीतिगत बदलाव भी करना पड़े तो राज्य सरकार इसके लिए नीतिगत बदलाव भी करेगी।
महिला संवाद कार्यक्रम लखीसराय जिले के पांच प्रखंडों यथा रामगढ़ चौक, लखीसराय, चानन, हलसी और सूर्यगढ़ा में प्रारंभ हो गया है।महिला संवाद कार्यक्रम डिजिटल मोबाइल रथ के माध्यम से जीविका से संबद्ध 548 ग्राम संगठनों के माध्यम से चयनित गांव या टोला में प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित होगा ।
राज्य सरकार से प्राप्त 5 महिला संवाद रथ गांव -गांव में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम से आत्मनिर्भर होती महिलाओं की तस्वीर दिखाएंगे । साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वीडियो फिल्म एवं संचार के विभिन्न माध्यमों से अवगत कराएंगे ।लखीसराय जिला के रामगढ़ में राधा जीविका महिला ग्राम संगठन, लखीसराय में राधा -रानी जीविका महिला ग्राम संगठन, चानन मे चांदनी जीविका महिला ग्राम संगठन, सूर्यगढ़ा में देविका जीविका महिला ग्राम संगठन एवं हलसी में रोशनी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
लखीसराय प्रखंड के बालगुदर गांव में राधा -रानी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाओं के अनुभवों को सुना। कई महिलाओं ने गली, सड़क, अस्पताल एवं आवास आदि से संबंधित समस्याओं के बारे में बताया। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने महिलाओं को बताया कि इन समस्याओं के समाधान कर लिया जाएगा। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बाल- विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु महिलाओं से शपथ भी दिलाई ।
शनिवार से महिला संवाद कार्यक्रम सुबह 9 बजे से एवं अपराह्न 3 बजे से अलग -अलग ग्राम संगठनों द्वारा चयनित गांवों में अगले 56 दिन तक आयोजित होगा । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विश्वजीत कुमार सिंह, डीपीएम जीविका पिंटू चौधरी सहित मौजूद थे।
TagsDM-SPहरी झंडीमहिला संवाद रथजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





