बिहार
डीएम ने की मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की VC के माध्यम से की समीक्षा
Gulabi Jagat
7 July 2025 1:15 PM IST
x
Lakhisarai लखीसराय। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में लखीसराय जिले के सभी सीआरसी विद्यालय के प्रधान, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा VC के माध्यम से की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्रमुखता से करने का निर्देश दिया गया, और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 हेतु 25 जून से 27 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। इस गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।
बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सितु शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नैंसी मुर्मू, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका पिंटू कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारडीएममतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यVCमाध्यम
Next Story





