बिहार

DM ने किया किउल डायवर्सन कटाव स्थल का निरीक्षण

Gulabi Jagat
22 Jun 2025 11:24 PM IST
DM ने किया किउल डायवर्सन  कटाव  स्थल का निरीक्षण
x
लखीसराय। डीएम मिथिलेश मिश्रा आज किउल डायवर्सन महामार्ग स्थित कटाव स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों को आवागमन सुचारु किये जाने को लेकर संबंधित विभागीय लोगों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को किउल डायवर्सन अप्रोच महामार्ग के मरम्मति एवं कटाव सुरक्षा को लेकर हर संभव पहल किए जाने का भी अवलोकन किया। विदित हो कि हाल के दिनों में जिले में मानसून का प्रवेश करते ही किउल नदी पर बना अस्थाई पुल पानी बहाव का तेज धार में क्षतिग्रस्त हो गया है इसके चलते लोग अब जान जोखिम में डालकर बिजली खंभे पर आवागमन कर रहे हैं । विदित हो कि किऊल नदी पर हाल के दिनों में प्रशासनिक सहयोग से बनाया गया अस्थाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का परिचालन बंद हो गया है और आमलोगों को किउल से लखीसराय आवागमन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
हाल के दिनों में लगातार हुई बारिश के कारण अस्थाई पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की ओर से जनसमस्याओं को समाधान की दिशा में हाईटेक तरीके से त्वरित पहल जारी है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर किउल डायवर्सन महामार्ग में कटाव की खबर देखते ही डीएम कटाव स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे एवं हालातों का स्थलीय अवलोकन किया।
Next Story