बिहार
DM ने की नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन - 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Gulabi Jagat
4 July 2025 10:30 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन-2025 की तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी के साथ समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन-2025 में मतदान हेतु चिन्हित सभी बूथों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, टॉयलेट, दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की भी समीक्षा की गई।कार्मिक कोषांग की समीक्षा के क्रम में कर्मियों के डाटा की जानकारी ली गई, और यह निदेश दिया गया कि लखीसराय जिला स्थित जिस भी कार्यालय से कर्मी का डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया है उनसे जल्द प्राप्त कर लें।
बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री पम्मी रानी, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, निदेशक NEP नीरज आनंद, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी एवं संबंधित कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Tagsडीएमनोडल अधिकारीनिर्वाचन 2025समीक्षा बैठकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





