बिहार

DM ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश

Gulabi Jagat
17 Jun 2025 11:11 PM IST
DM ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश
x
Lakhisarai, लखीसराय। जिला स्तरीय समन्वय समिति, की बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गौरतलब हो कि जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में किसी भी विभाग का अन्य विभागों से समन्वय संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाता है। समन्वय समिति के बैठक में सर्वप्रथम लखीसराय जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यालय का HRMS employee मैपिंग से संबंधित समीक्षा की गई, एवं जिस कार्यालय का employee mapping का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है उनको निदेश दिया गया कि जल्द ही मैपिंग का कार्य शुरू किया जाए।
महिला संवाद कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों का निपटारा जल्द से जल्द किए जाने का निदेश सभी संबंधितों को दिया गया। विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों के द्वारा जमीन की मांग एवं NOC से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग में नए विद्यालय के निर्माण हेतु जमीन की उपलब्धता, प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु जमीन की उपलब्धता , आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु जमीन उपलब्धता की समीक्षा की गई। जमीन की उपलब्धता हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने का निदेश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा ओम प्रकाश सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Next Story