x
लखीसराय। विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 अभियान हेतु लखीसराय जिले के सभी प्रखंडों में प्रचार प्रसार के लिए प्रचार रथ को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । प्रचार रथ द्वारा लखीसराय जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित अभियान का लगातार प्रचार किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 हेतु 25 जून से 27 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है।
इस गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और मतदाता सूची में नाम जोड़ना यह हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। प्रचार रथ पर बिहार है तैयार - घर -घर दस्तक देने आ रहा है चुनाव आयोग आदि के नारों से बैनर एवं फ्लैक्स सजे दिखे। संबंधित मामलों की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद ने दी।
Tagsडीएमहरी झंडीप्रचार रथजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





