बिहार
DM ने पौधारोपण के साथ की नगरीय स्वच्छता सर्वेक्षण का आह्वान
Gulabi Jagat
20 Feb 2026 7:25 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। आईएएस डीएम मिथिलेश मिश्रा के द्वारा आज नगर परिषद के तत्वाधान में आहूत स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 के लिए पौधारोपण कर स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम का आगाज किया गया मौके पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा , उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एडीएम नीरज कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन, सभापति अरविंद पासवान की ओर से कई फलदार पौधे डीटीओ आफिस से लाली पहाड़ी मोड तक लगाया गया। इस बीच कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा कि ग्रीन लखीसराय - क्लीन लखीसराय नगर बनाए जाने को लेकर नगर परिषद कटिबंध है । उन्होंने नगर वासियों से नगरीय साफ सफाई में सहयोग देने की अपील की। सूखे एवं गिला कचरा को खासकर कूड़ेदान में बेहतर तरीके से प्रयोग किए जाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2025- 26 कार्यक्रम जारी है। जिसके तहत कुल 10 मानकों पर स्वच्छता के पैमाने पर शहर का निर्धारण तय किया जाता है। उन्होंने कहा लखीसराय शहर को खास कर स्वच्छता के मामले में अव्वल दर्जे में लाना हमारी प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में स्वच्छता सहायक नीतिश सिन्हा , प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र कुमार रावत , अमित कुमार सिन्हा सहित स्वच्छता कार्य के सफाई एजेंसी एवं अन्य कर्मी गण मौजूद थे। विदित हो कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-2026 के अंतर्गत जिला समाहरणालय के बाहर मुख्य सड़क के किनारे जिलाधिकारी की अगुवाई में वृक्षारोपण कर नगर वासियों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया गया।
TagsDMपौधारोपणनगरीय स्वच्छता सर्वेक्षणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





