बिहार
DM और SP ने की संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक
Gulabi Jagat
28 May 2025 10:49 PM IST

x
Lakhisarai, लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम नॉन हिट एंड रन मामले में iRAD (integrated road accident database) एवं eDAR (e-detailed accident report) के प्रतिवेदन को अद्यतन करने हेतु सभी थाना अध्यक्षों से पृच्छा की गई। eDAR का प्रतिवेदन लंबित रहने के कारण इंश्योरेंस कंपनियों के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों या घायलों को मुआवजा मिलने में देर हो रही है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा सभी थाना अध्यक्षों को दो दिनों के अंदर eDAR के रिपोर्ट को अधतन करने हेतु निर्देशित किया गया है।पथ निर्माण विभाग एवं NHAI के प्रतिनिधि को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क मरम्मति नियम के आलोक में चेक लिस्ट तैयार कर चेकलिस्ट के आलोक में कितना काम हुआ है। यह प्रतिवेदन अगली बैठक में समर्पित करेंगे।
सभी टी पॉइंट पर रम्बल स्ट्रिप एवं जेब्रा पेंटिंग करने का निर्देश दिया गया है। सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल मदद पहुंचाने वाले गुड समैरिटन (अच्छा मददगार व्यक्ति) को आगे आने के लिए मीडिया के बंधुओं से निवेदन है कि पुरस्कार राशि के बारे में प्रचार प्रसार किया जाए। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, सिविल सर्जन बीपी सिंहा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, सभी थाना अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारDMSPसंयुक्तसड़क सुरक्षा समिति
Next Story





