बिहार

DM और एसपी ने नक्सल प्रभावित बूथों का भौतिक निरीक्षण

Gulabi Jagat
14 July 2025 9:42 PM IST
DM और एसपी ने नक्सल प्रभावित बूथों का भौतिक निरीक्षण
x

Lakhisarai, लखीसराय : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम मिथिलेश मिश्र , एसपी अजय कुमार एवं डीसीएलआर सीतू शर्मा की ओर से संयुक्त रूप से 167-सूर्यगढा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम मिथिलेश मिश्र एवं डीसीएलआर सह ईआरओ सीतु शर्मा की ओर से जारी एसआईआर वेरिफिकेशन अंतर्गत मतदाता सूची के सत्यापन पर विशेष बल दिया गया।

इस दौरान डीएम मिथलेश मिश्र , पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार एवं डीसीएलआर सह ईआरओ सीतु शर्मा ने संयुक्त रूप से सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरैन , नवकाडीह मझियांवा, चंपानगर का बूथों का भौतिक निरीक्षण किया। मौके पर विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी जायजा ली एवं संतोष प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनसे चुनाव प्रक्रिया में आ रही संभावित कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने खासकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (वेरिफिकेशन) के संबंध में ग्रामीणों की राय सुनीं।

जिसमें कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि बीएलओ (BLO) द्वारा घर पर आवश्यक काग़ज़ात की माँग की जा रही है, जिससे असुविधा हो रही है। इस पर जिलाधिकारी श्री मिश्र ने स्पष्ट किया कि बीएलओ का कार्य मतदाता सूची का शुद्धीकरण और सत्यापन करना है, लेकिन यदि कोई अधिकारी नियम के विरुद्ध कार्य करता है या अनावश्यक दस्तावेज़ माँगता है, तो उसकी शिकायत सीधे प्रखंड कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में की जा सकती है।

उन्होंने उपस्थित वीडीओ मंजुल मनोहर मधुप एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरेक मतदाताओं को सही जानकारी मिले और मतदाता सूची में उनका नाम सही ढंग से दर्ज हो। साथ ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दीं।

Next Story