बिहार

जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता: दूसरे दिन कई मुकाबले आयोजित

Gulabi Jagat
3 Sept 2025 10:54 PM IST
जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता: दूसरे दिन कई मुकाबले आयोजित
x
Lakhisarai, लखीसराय । जिला मुख्यालय स्थित के आर के मैदान में दूसरे दिन जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में सभी प्रकार की प्रस्तावित खेल का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी टीम में बड़हिया प्रखण्ड का टीम बहुत ही संघर्ष करते हुए लखीसराय प्रखंड को 4 अंकों से पराजित कर विजेता बना। वहीं लखीसराय टीम उपविजेता बनी। फुटबॉल टीम में भी बड़हिया टीम विजेता बना और सूरजगढ़ा उपविजेता बना, वॉलीबॉल में रामगढ़ प्रखंड का टीम विजेता बना वही सूरजगढ़ा का टीम उपविजेता बना,100 मीटर रेस में प्रियांशी कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान यश राज सूरजगढ़ा और तीसरा स्थान राजेन्द्र कुमार प्राप्त हुआ,800 मीटर रेस में पहला स्थान अनिल कुमार सूरजगढ़ा, दूसरा स्थान सुमित कुमार लखीसराय और तीसरा स्थान दिवाकर कुमार पिपरिया रहा।
लांग जंप में प्रथम स्थान सावन राज सूरजगढ़ा दूसरा स्थान सचिन कुमार हलसी,वही तीसरा स्थान अनुराग कुमार रहा, क्रिकेट बॉल थ्रो में प्रथम स्थान राघव जी पिपरिया, दूसरा स्थान जयशंकर कुमार और तीसरा स्थान रघुवीर कुमार रहा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ी को जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने सभी खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किए उनके सहयोग में जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार, शारीरिक शिक्षक सुशांत कुमार और खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के राजकुमार साहनी साथ में रहे आज का खेल प्रतियोगिता खत्म होने के बाद प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन किया गया सभी विजेता और उपविजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा साथ में प्रत्येक विजेता को 2500 रुपए वही उपविजेता प्रत्येक खिलाड़ी को 1500 रुपए का पुरस्कार दिया गया आज के खेल के निर्णायक के रूप में प्रवीण कुमार,कुंदन कुमार,राम उदय कुमार,चुनचुन कुमार,सुमन कुमार,समीर कुमार,आनंद कुमार सभी शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे और पूरे खेल को सफल आयोजन कराए।
Next Story