बिहार
ईद-उल-फितर त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
Gulabi Jagat
28 March 2025 5:47 PM IST
x
Lakhisarai: जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हो गया। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से जिले वासियों से ईद-उल-फितर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील की। इसके पूर्व जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार के द्वारा विभिन्न जनप्रतिनिधियों ,समाज सेवियों एवं समुदाय के लोगों से जिले में पूर्व की आयोजित ईद- उल -फितर त्यौहार को लेकर अलग-अलग विचार भी लिए गए। तत्पश्चात डीएम एवं एसपी की ओर से तमाम लोगों को जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक सद्भाव एवं कौमी मिल्लत के बीच इस त्यौहार का आयोजन को लेकर हर संभव सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए आश्वस्त किया गया।
मौके पर ईद उल फितर के दौरान जिले के तमाम संवेदनशील स्थानों , मस्जिदों एवं ईदगाहों पर पुलिस पदाधिकारी ,दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बलों को तैनात किए जाने विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी में लगाये जायेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद के अनुसार जिले में ईद -उल -फितर का त्योहार परंपरागत कौमी मिल्लत एवं समाज सद्भाव के बीच मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हर संभव तैयारी पूरी कर ली गई है । इस दौरान खासकर रमजान महीने की अंतिम अलविदा जुमे के मौके पर भी लखीसराय पुलिस प्रशासन की तरफ से जिले के तमाम मस्जिदों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बलों के जवानों को भी विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी पर लगाया गया है । इसके अलावे अन्य प्रकार के प्रशासनिक एहतियात के हर संभव व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है । ईद उल फितर त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक चौकसी का बढ़ा दी गई है। इस बीच रमजान माह की अलविदा जुमा अलविदा के मौके पर भी जिले के तमाम मस्जिदों एवं विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के जवान विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी में तैनात दिखे। गौरतलब हो कि ईद उल फितर त्योहार को परंपरागत तरीके से सामाजिक सद्भाव एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण की व्यवस्था की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों तथा चौक-चौराहों पर पूरी तत्परता के साथ लखीसराय पुलिस मुस्तैद दिखी ।
आगे एसपी अजय कुमार ने कहा कि लखीसराय पुलिस आम नागरिकों की सेवा में सदैव तत्पर है। बैठक में एसडीएम चंदन कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, डीपीआरओ विनोद प्रसाद, एसडीपीओ शिवम कुमार ,थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी, अमित कुमार, विजेंद्र कुमार सिंह सहित तमाम विभागीय अधिकारी , जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
Next Story





