बिहार

राजस्व, आंतरिक संसाधन सहित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Gulabi Jagat
21 April 2025 8:06 PM IST
राजस्व, आंतरिक संसाधन सहित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
x
Lakhisarai। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन तथा जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। राजस्व एवं आंतरिक संसाधन के अंतर्गत जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सभी अंचलों में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी का आधार सीडिंग, भूमिहीनों को भूमि के पर्चा का वितरण इत्यादि बिंदुओं पर समीक्षा किया गया। सभी अंचलाधिकारीयों को उपरोक्त बिंदुओं पर जिले की राज्य में रैंकिंग सुधारने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ सरकारी भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्धता, उसकी पूर्ति इत्यादि की समीक्षा की गई जिसमें मुख्य रूप से महादलित सामुदायिक भवन, पंचायत सरकार भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, ऊंचाई वाले स्थल पर चापाकल निर्माण हेतु जमीन उपलब्धता की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन शशि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व राहुल कुमार , जिला पंचायत राज पदाधिकारी शशांक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी लखीसराय जिला सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी गण उपस्थित थे।
Next Story
null