बिहार
आगामी 11 May को होगा जिला पत्रकार संघ की जिलास्तरीय सम्म्मेलन
Gulabi Jagat
2 May 2025 7:19 PM IST
x
Lakhisarai। आगामी 11 मई को जिला पत्रकार संघ जिलास्तरीय सम्म्मेलन आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त बातों का फैसला विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर आज "लखीसराय जिला पत्रकार संघ" की बैठक शहर के पंजाबी मुहल्ला स्थित होटल रुद्राक्ष के सभागार में आयोजित बैठक में लिए गए।
लखीसराय जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में जिले के अधिकांश पत्रकारों ने भाग लेते हुए पत्रकार हित में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया । बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कोई भी पत्रकार भ्रामक खबर के साथ-साथ समाज में तनाव पैदा करने वाले एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला खबर से परहेज करेंगे ।
इसके अलावा आगामी 11 मई को लखीसराय जिला पत्रकार संघ की ओर से संघ का जिलास्तरीय सम्म्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया l
बैठक का संचालन जिला पत्रकार संघ के महासचिव रंजीत कुमार सम्राट ने की। जिसमें मुख्य रूप से संघ के संरक्षक डॉ लक्ष्मी प्रसाद सिंह उपस्थित थे। मौके पर कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, वरीय उपाध्यक्ष सह पत्रकार कृष्णदेव प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जेपी सिंह ,मनोज कुमार, सिकंदर विद्यार्थी, सरफराज आलम, एस के गांधी, चन्दन मिश्रा, सुधाकर पांडेय, अमलेश पाण्डेय, सुशील कुमार, हिमांशु कुमार सहित जेपी सेनानी एसपी सिंह एवं भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
Tags11 Mayजिला पत्रकार संघजिलास्तरीय सम्म्मेलनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





