बिहार

कोर्ट कैंपस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की पौधारोपण

Gulabi Jagat
6 Jun 2025 9:47 PM IST
कोर्ट कैंपस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की पौधारोपण
x
Lakhisarai, लखीसराय: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर लखीसराय में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के द्वारा किया गया l मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व पर्यावरण असंतुलन से जूझ रहा है जिसे संतुलित करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है lवृक्ष है तो हम हैं क्योंकि वृक्ष हमें जीवन जीने के लिए आक्सीजन प्रदान करते हैं lमौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय शुभ नंदन झा ,जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम दिव्य प्रकाश ,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय विद्यानंद सागर, दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री आकांक्षा कुमारी, वरिष्ठ अधिवक्ता शशि बाबू ,जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह, सचिव सुबोध कुमार, LADCS CHIEF प्रजापति झा ,अधिवक्ता सीतेश सुधांशु ,रमेश त्रिपाठी, आलम राजा, दिवाकर पांडे ,आशुतोष कुमार सहित कई अधिवक्ता ने भी वृक्षारोपण किया l
Next Story