बिहार

डिप्टी सीएम तेजस्वी का भरोसा आया काम, पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

Sarita
7 Sept 2022 7:07 AM IST
Deputy CM Tejashwis work came, Patna Municipal Corporations scavengers strike ends
x

न्यूज़ क्रेडिट :  firstbihar.com

राजधानी पटना के लोगों के लिए सुबह सवेरे की एक अच्छी खबर। पिछले 10 दिनों से चल रही नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी पटना के लोगों के लिए सुबह सवेरे की एक अच्छी खबर। पिछले 10 दिनों से चल रही नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पहल आखिरकार रंग लाई है और तेजस्वी यादव के भरोसे के बाद ही हड़ताली कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की 11 सूत्री मांगों को तेजस्वी ने विचार करने का भरोसा दिया है, जिसके बाद बिहार लोकल बॉडी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा से जुड़े नेताओं ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

आपको बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास से ही नगर विकास एवं आवास विभाग है और विभागीय मंत्री होने के नाते तेजस्वी यादव ने संघर्ष मोर्चा से जुड़े नेताओं के साथ मंगलवार को 1 घंटे तक बैठक की थी इस बैठक में तेजस्वी की तरफ से मोर्चे के नेताओं को ठोस आश्वासन मिला जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया गया बिहार लोकल बॉडी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के साथ-साथ तमाम नेताओं ने तेजस्वी यादव के साथ वार्ता होने के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक आज कोर्ट में यूनियन अपनी तरफ से एफिडेविट भी करेगा।
आपको बता दें कि नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल का मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। नगर निगम हड़ताल को लेकर 4 दिन पहले ही नगर निगम ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए हड़ताल खत्म करने के लिए कहा था। लेकिन कर्मचारी संघ से जुड़े लोग ठोस आश्वासन चाहते थे, आखिरकार तेजस्वी यादव ने इस मामले में पहल की और अब यह पहल रंग लाई है। आपको यह भी बता दें कि पिछले तीन मौकों पर हड़ताली कर्मियों के साथ विभागीय अधिकारियों की वार्ता विफल हो चुकी थी लेकिन अब तेजस्वी ने रास्ता निकलवा दिया है। राजधानी पटना में 10 दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से हर तरफ कचरा फैला हुआ है और अब जबकि हड़ताल खत्म हो गई है तब लोग राहत महसूस कर सकते हैं।
Next Story