
बिहार
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नीतीश कैबिनेट में सबसे युवा, बिजेंद्र प्रसाद सबसे उम्रदराज मंत्री
Renuka Sahu
17 Aug 2022 1:06 AM GMT

x
फाइल फोटो
बिहार में महागठबंधन की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण होने के बाद मंगलवार को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण होने के बाद मंगलवार को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सबसे सीनियर मिनिस्टर हैं। हालांकि, उनकी उम्र कैबिनेट के अन्य साथियों से कम है। तेजस्वी नीतीश कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। वहीं, नीतीश मंत्रिमंडल में सबसे उम्रदराज मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उम्र महज 33 साल है, जो कि सबसे युवा हैं। जबकि नीतीश मंत्रिमंडल की औसत उम्र लगभग 52 (51.93) साल है। औसत उम्र 52 साल तक के कुल 18 मंत्री हैं। सबसे उम्रदराज मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की उम्र 76 साल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 71 साल के हैं।
नीतीश कैबिनेट के युवा मंत्री
मंत्रिमंडल में 40 वर्ष से कम उम्र में तेजप्रताप यादव (34), सुमित कुमार सिंह (38) और जयंत राज (35) हैं। 40 से 50 वर्ष के बीच वाले मंत्रियों में लेशी सिंह (48), कुमार सर्वजीत (47), संतोष सुमन (47), अनीता देवी (50), जितेन्द्र कुमार राय (44), मो जमा खान (47), मुरारी प्रसाद गौतम (42), सुधाकर सिंह (44), शमीम अहमद (48), शाहनवाज (40), सुरेन्द्र राम (43) और मो इसराइल मंसूरी (44) शामिल हैं।
नीतीश कैबिनेट में छूटी कई जातियां: 33 में 13 मंत्री MY, 6 दलित, 6 सवर्ण, अति पिछड़ा 4, कुर्मी-कोइरी 2-2
वहीं, 50 से 60 साल वाले कुल 16 मंत्री हैं। इनमें आलोक कुमार मेहता (56), अशोक चौधरी (54), मदन सहनी (51), ललित कुमार यादव (56), संजय कुमार झा (55), शीला कुमारी (52), चंद्र शेखर (59), कार्तिक कुमार (53) का नाम शामिल है।
नीतीश कैबिनेट के बुजुर्ग मंत्री
60 से 70 वर्ष के बीच वाले मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी (65), आफाक आलम (63), श्रवण कुमार (65), सुरेन्द्र प्रसाद यादव (63), डॉ. रामानंद यादव (67), समीर कुमार महासेठ (62), सुनील कुमार (62) हैं।
Tagsनीतीश कुमारडिप्टी सीएम तेजस्वी यादवबिजेंद्र प्रसादनीतीश कैबिनेटआज की बिहार समाचारआज की हिंदी न्यूज़आज की महत्वपूर्ण बिहार समाचार न्यूज़ताजा खबरबिहार लेटेस्ट न्यूज़बिहार न्यूज़जनता से रिश्ता हिंदी न्यूज़हिंदी न्यूज़jantaserishta hindi newsnitish kumardeputy cm tejashwi yadavbijendra prasadnitish cabinettoday's bihar newstoday's hindi newstoday's important bihar news newslatest newsbihar latest newsbihar news
Next Story