बिहार

उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण

Gulabi Jagat
23 Sept 2024 6:45 PM IST
उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण
x
Lakhisarai लखीसराय। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज लखीसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़हिया प्रखंड के पाली, कमरपुर, महराम चक, भानपुर, ऐंजनी पंचायत सहित टाल क्षेत्र के विभिन्न गाँवों तथा कई अन्य बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का संबंधित पदाधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके निदान के लिए आवश्यक पहल करने हेतु पदाधिकारियों को समीक्षा करने का निदेश दिया।
मौके पर उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच तत्काल प्रभाव से राहत सामग्री का वितरण, बच्चों के लिए दूध व मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था सुचारू रुप से मुहैया कराने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक रूप से निदेशित किया। क्रमानुसार जिला मुख्यालय में उन्होंने जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं लोगों के बीच युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालन करवाने के लिए आपदा प्रबंधन की विशेष बैठक की। मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के बीच गंभीरता पूर्वक राहत कार्य संचालन किए जाने के निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने राहत सामग्री पैकेजिंग केंद्र का भी मुआयना की एवं बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीएम सुधांशु शेखर, दीपक कुमार, अमरजीत प्रजापति, विकास कुमार आनंद सहित अन्य विभागीय अधिकारी गण मौजूद थे।
Next Story