बिहार
उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को दी जीत की बधाई
Gulabi Jagat
9 Sept 2025 10:43 PM IST

x
Lakhisarai, लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को जीत की बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि राधाकृष्ण जी सौम्य और सरल व्यक्तित्व के राजनेता हैं। संगठन से लेकर सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का उनका व्यापक अनुभव रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य होने के अलावा वे लंबे समय तमिलनाडु में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। एक सांसद के रूप में उनकी शालीनता और राजनीतिक सूझबूझ की सराहना आज भी लोग करते हैं। झारखंड और महाराष्ट्र जैसे अहम राज्यों के राज्यपाल के रूप में भी उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। संगठन, संसद और शासन तीनों में आदरणीय राधा जी की कार्यशैली सबको साथ लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता की रही है।
श्री सिन्हा ने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है संसद के उच्च सदन राज्यसभा के पदेन सभापति के रूप में भी आदरणीय राधाकृष्णन जी अपनी अमिट छाप छोड़ेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में राज्यसभा में समय का प्रभावी सदुपयोग होगा। उनके संचालन में उच्चस्तरीय विमर्श और विधि निर्माण के केंद्र के रूप में सदन की गरिमा में गुणात्मक सुधार होगा।
संबंधित आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा ने दी।
Tagsउपमुख्यमंत्रीVijay Kumar Sinhaनवनिर्वाचितउपराष्ट्रपतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





