बिहार
उपमुख्यमंत्री ने की तीन दिवसीय अशोकधाम महोत्सव का विधिवत शुभारंभ
Gulabi Jagat
7 April 2025 9:48 PM IST
x
Lakhisarai। अशोक धाम मंदिर परिसर में श्री इंद्रेश्वर महादेव के 49वें प्राकट्य दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अशोकधाम महोत्सव का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं अन्य उपस्थित आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और उपमुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, ट्रस्ट सदस्यों, और अशोक बाबा का स्वागत व अभिनंदन किया, जिनके नाम से अशोकधाम मंदिर प्रसिद्ध है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने अभिभाषण में अशोकधाम महोत्सव को सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जनन और युवाओं को इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत रुद्राभिषेक और प्रार्थना के साथ होने की बात कही। उनके भाषण में लखीसराय के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व, जैसे लाल पहाड़ी और समुद्र मंथन से जुड़े स्थलों पर चर्चा हुई। उन्होंने अशोकधाम के विकास के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया, जिसमें शिव गंगा परियोजना (14 करोड़ रुपये), अटल कला भवन (15 करोड़ रुपये), और संग्रहालय का निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह ने लखीसराय और अशोकधाम के इतिहास, वर्तमान स्वरूप, और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अशोक बाबा ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें सतघरवा खेलते समय भगवान के दर्शन की घटना का उल्लेख था।आज के कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा अशोकधाम के वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया।यह महोत्सव चैती नवरात्रि के विजया दशमी के दिन शुरू हुआ और तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत, और धार्मिक आयोजनों के साथ आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि इसे हर साल इसी दिन मनाया जाए। इस आयोजन का उद्देश्य लखीसराय के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाना हैं।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद , जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन , भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
Tagsउपमुख्यमंत्रीतीन दिवसीय अशोकधाम महोत्सवविधिवत शुभारंभजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





