बिहार

DEO ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 अंतर्गत प्रारूप प्रकाशन के पश्चात समीक्षा

Gulabi Jagat
6 Aug 2025 11:16 PM IST
DEO ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025  अंतर्गत प्रारूप प्रकाशन के पश्चात समीक्षा
x

लखीसराय। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा लखीसराय जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत प्रारूप प्रकाशन उपरांत द्वितीय चरण में दावा-आपत्ति एवं दस्तावेज अपलोड से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सभी ERO, AERO एवं बी एल ओ सुपरवाइजर के साथ की गई।

विदित हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 दिनांक 25.6.2025 से शुरू हुआ था। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिनांक 25.06.2025 से दिनांक 26.7.2025 तक सभी मतदाताओं के द्वारा गणना प्रपत्र जमा करना था। इसके पश्चात दिनांक 01.08.2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। दिनांक 01.08.2025 से दिनांक 01.09.2025 तक दावा आपत्ति की अवधि निर्धारित है।

दिनांक 25.9.2025 तक प्राप्त दावा/ आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा एवं अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 30.9.2025 को किया जाएगा।

बैठक में सभी बी एल ओ सुपरवाइजर के साथ अभी तक दस्तावेज अपलोड एवं प्राप्त दावा-आपत्ति की समीक्षा की गई। दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु सभी प्रखंडों, सभी नगर परिषद एवं अनुमंडल कार्यालय में विशेष कैंप संचालित है।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, वरीय उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, अमित कुमार सहित सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बी एल ओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Next Story