बिहार
DDC ने की राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सफलता को लेकर जिला समन्वय बैठक
Gulabi Jagat
4 Sept 2025 10:47 PM IST
x
Lakhisarai, लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) को लेकर जिला समन्वय बैठक का आयोजन डीडीसी सुमित कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन सिविल सर्जन सह-सचिव जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय के द्वारा किया गया | बैठक के दौरान सुचारिता घोष, गांधी फेलो,पिरामल स्वास्थ्य एवं NDD समन्वयक के द्वारा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्रीमी मुक्ति दिवस अभियान के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। इस दौरान कृमि संक्रमण के लक्षण, प्रभाव, बचाव के उपाय तथा बाल स्वास्थ्य पर इसके व्यापक प्रभाव पर चर्चा की गई। |
डीडीसी सुमित कुमार द्वारा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि 16 सितम्बर (राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस) एवं 19 सितम्बर (मॉप-अप दिवस) को सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाए। इस प्रक्रिया में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका विशेष रूप से रेखांकित की गई, जिनके द्वारा 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चे और किशोर/किशोरियों का सर्वे किया जाएगा । जो विद्यालय में नामांकित नहीं हैं या विद्यालय नहीं जाते। यह सूची आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी सेविका को सौंपेंगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका और विद्यालय शिक्षक मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएँगे ताकि कोई भी पात्र बच्चा दवा सेवन से वंचित न रहे। साथ ही सभी प्रखंडों से लक्षित टैबलेट उपभोग एवं रिपोर्टिंग संरचना व समय-सीमा पर भी विशेष जोर दिया गया। डीडीसी द्वारा निदेशित किया गया कि जिले के सभी निजी विद्यालय के संचालक को अलग से पत्र के माध्यम से सूचित करते हुए कार्यक्रम में शामिल करें |
इस दौरान उन्होंने मातृ-मृत्यु की समीक्षा की | इस दौरान उन्होंने समीक्षा करते हुए निदेशित किया कि इस पर गंभीरतापूर्वक सुधारात्मक कार्य किया जाय | समीक्षा के क्रम में पाया गया कि माह अगस्त 2025 में पोषण पुनर्वास केंद्र में मात्र 10 बच्चे की भर्ती क्षेत्र स्तर से कराया गया है | जिसके उपरांत उपविकास आयुक्त लखीसराय द्वारा निदेशित किया गया कि सभी आशा, सेविका एवं RBSK टीम के माध्यम से अतिकुपोषित बच्चों को क्षेत्र स्तर पर स्क्रीनिंग करते हुए उसे प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने के उपरांत ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं | बैठक में डीपीओ, डीईओ, डीपीएम, सभी एमओआईसी, डीपीसी, बीएचएम, सभी प्रखंडों के सीडीपीओ एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
TagsDDCराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवससफलताजिला समन्वय बैठकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारडीपीओडीईओडीपीएमसभी एमओआईसीडीपीसीबीएचएम
Next Story





