बिहार

सीएसबीसी ने ये 2 बड़ी भर्ती परीक्षा स्थगित की, अधिसूचना जारी

Renuka Sahu
23 Jan 2022 3:29 AM GMT
सीएसबीसी ने ये 2 बड़ी भर्ती परीक्षा स्थगित की, अधिसूचना जारी
x

फाइल फोटो 

सीएसबीसी बिहार ने केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (होमगार्ड) में सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सीएसबीसी बिहार ने केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (होमगार्ड) में सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2022 से होना था। आयोग ने इसके साथ ही बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को भी स्थगित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

गौरतलब है कि होमगार्ड सिपाही के 551 पदों पर भर्ती के लिए सात एवं आठ फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी थी। अभी इस संबंध में कोई जानकारी नई दी गई है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा।
इसके साथ ही बिहार पुलिसा में सिपाही के 8415 पदों पर भर्ती के लिए 9 फरवरी से 22 फरवरी तक होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा, इस संबंध में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
Next Story