बिहार

बिहार में तेज़ी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, छपरा में बदमाशों ने किया दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला

Sarita
17 Sept 2022 11:24 AM IST
Crime graph rising rapidly in Bihar, miscreants attacked two policemen with knives in Chhapra
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। ताज़ा मामला छपरा का है, जहां बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। ताज़ा मामला छपरा का है, जहां बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना छपरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना इलाके की है। शुक्रवार रात को अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, सारण पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार मुफस्सिल थाना इलाके के रामनगर में पुलिस के दो जवान छापेमारी कर रहे थे। इसी दौरान दो अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घायल दोनों जवान की पहचान विवेकानंद और अजीत कुमार यादव के रूप में की गई है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दोनों बदमाश अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
Next Story