बिहार

बिहार में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 565 नए मामले

Sarita
14 July 2022 8:38 AM IST
Coronas speed increased in Bihar, 565 new cases found in 24 hours
x

फाइल फोटो 

बिहार में कोरोना संक्रमण अब डराने लगा है। राज्य में बुधवार को 24 घंटे के भीतर 565 नए कोरोना संक्रमित पाए गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में कोरोना संक्रमण अब डराने लगा है। राज्य में बुधवार को 24 घंटे के भीतर 565 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 219 केस अकेले राजधानी पटना से हैं। इस दौरान पटना में एक महिला मरीज की मौत भी हो गई। बिहार विधानसभा और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में कोविड केस मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सूबे में कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। बूस्टर डोज के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

पांच जिलों में 20 से ज्यादा नए संक्रमित
बिहार में बुधवार को 398 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2500 के पार हो गई है। पटना के अलावा चार अन्य जिलों में 20 से ज्यादा संक्रमित मिले। बुधवार को भागलपुर से 89, बांका से 38, गया से 23 और खगड़िया से 20 कोविड पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्णिया और सारण जिले में भी 10 से ज्यादा नए केस मिले हैं।
बक्सर, जमुई, किशनगंज, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, कैमूर, कटिहार, वैशाली, गोपालगंज, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, सीतामढ़ी, मधुबनी, बेगूसराय, शिवहर, सुपौल और पश्चिमी चंपारण से भी कोविड मरीज पाए गए हैं।
बिहार के आठ जिलों में लगातार फैल रहा कोरोना संक्रमण
सूबे के आठ जिले अभी कोरोना संक्रमण की ज्यादा चपेट में हैं। पटना के अलावा भागलपुर, बांका, गया, मुजफ्फरपुर, खगड़िया और सारण जिले में लगातार कोविड के मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
पटना में महिला की मौत
राजधानी पटना में गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक महिला ने दम तोड़ दिया। जिले में बुधवार को बीते 5 दिनों में दूसरी बार नए केस का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया। बिहार विधानसभा के पांच कर्मचारी और अधिकारियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अचानक 10 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को यूनिवर्सिटी में छुट्टी कर दी गई।
Next Story