बिहार

बिहार में कोरोना का प्रकोप: शुक्रवार को मिले 1654 नए संक्रमित मरीज, 6 की मौत

Renuka Sahu
29 Jan 2022 4:33 AM GMT
बिहार में कोरोना का प्रकोप: शुक्रवार को मिले 1654 नए संक्रमित मरीज, 6 की मौत
x

फाइल फोटो 

बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,654 नए मामले दर्ज किए गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,654 नए मामले दर्ज किए गए। यह संख्या एक दिन पहले दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या से 620 अधिक है। जबकि इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है।

विभाग ने बुलेटिन में जानकारी दी है कि राज्य में अभी कुल सक्रिय मामले 8,993 हैं। जबकि राज्य में कोरोना की वजह से हुई मौतों की कुल संख्या 12,211 हो गई है। विभाग ने बताया कि अब राज्य में केस लोड बढ़कर 8,20,512 हो गया है।
इस दौरान 7,99,308 लोग ठीक भी हुए हैं, इनमें 2,976 लोग बीते 24 घंटे में महमारी को मात देने में सफल हुए हैं। विभाग ने कहा कि अकेले राजधानी पटना में 221 नए मामले दर्ज हुए हैं, इसमें एक दिन पहले यानि गुरुवार को दर्ज हुए मामलों से 87 मामले अधिक हैं। पटना में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 931 है।
विभाग ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना की वजह से जो छह मौतें हुई हैं, वह पटना, भोजपुर, किशनगंज, पूर्णिया, सीतामढ़ी और वैशाली में दर्ज की गई हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 1.52 लाख नमूनों की जांच की गई है, इनको मिलाकर यहां अब तक कुल 6.52 नमूनों की जांच हो चुकी है।
घट-बढ़ रहे मामले
बिहार में बीते बुधवार को कोरोना के 2,362 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह मामले बीते रोज की तुलना में 500 अधिक थे। जबकि गुरुवार को राज्य में 1,034 नए मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह बीती 23 जनवरी को यहां तीन हजार से अधिक मामले दर्ज हुए थे। आंकड़ों के अनुसार, यहां असमान क्रम में नए मामले सामने आ रहे हैं।
Next Story