बिहार

Bihar में 61 आउटडोर स्टेडियम का निर्माण, 123 करोड़ रुपये का निवेश

Ashish verma
28 May 2025 9:08 PM IST
Bihar में 61 आउटडोर स्टेडियम का निर्माण, 123 करोड़ रुपये का निवेश
x
Bihar में 61 आउटडोर स्टेडियम का निर्माण

Patna.पटना। खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने बुधवार को सभी जिला व विभागीय पदाधिकारियों के साथ राज्य में खेल आधारभूत संरचना के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभाग की उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। 13 जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला बताया गया कि हाल ही में 61 प्रखंडों में नये आउटडोर स्टेडियम के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। इन पर 123 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा 13 जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 5733 पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण राज्य की 4976 पंचायतों में प्रस्तावित 5733 पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसमें अब तक 3134 खेल मैदान तैयार हो चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। 252 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों का निर्माण पूरा


Next Story