BPSC भर्ती 2025: 6421 असोसिएट्स की नियुक्ति जून तक पूरी होगी

Patna.पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से दिव्यांग छात्रों के लिए सात हजार से अधिक विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। यह राज्य सरकार की समावेशी और संवेदनशील शिक्षा नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसका उद्देश्य हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही अनुकंपा के आधार पर 6,421 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू होगी। यह जानकारी उन्होंने बुधवार को पत्रकारों को दी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया भी जून के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। जिन शिक्षकों के तबादले के आवेदन पर अब तक विचार नहीं किया गया है, उनके तबादले पर भी समीक्षा के बाद विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के तबादले में भी संतुलन बनाए रखा जा रहा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई किसी तरह बाधित न हो। बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार की मॉनिटरिंग बढ़ाई जा रही है। इसके लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।





