बिहार

Kosi-Seemanchal में कांग्रेस का सियासी दांव, बड़े नेता की एंट्री से 7 सीटों पर बदले समीकरण

Harrison
30 July 2025 7:23 PM IST
Kosi-Seemanchal में कांग्रेस का सियासी दांव, बड़े नेता की एंट्री से 7 सीटों पर बदले समीकरण
x
Purnia पूर्णिया: पूर्णिया में कांग्रेस जिला कमेटी ने जितेंद्र यादव का पार्टी में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने उन्हें सम्मानित किया और कहा कि उनके आने से महागठबंधन और मजबूत होगा। जितेंद्र यादव ने कांग्रेस को बेहतर विकल्प बताते हुए राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होने की बात कही और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का वादा किया।
सुभाष नगर स्थित गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में बुधवार को पूर्णिया कांग्रेस जिला कमेटी द्वारा जितेंद्र यादव का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत एवं अभिवादन काफी गर्मजोशी के साथ किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित संगठन पर विशेष वार्ता कार्यक्रम में जितेंद्र यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने अंगवस्त्र, बुके देकर एवं माला पहनाकर जितेंद्र यादव का स्वागत किया, जबकि पार्टी के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी जितेंद्र यादव का स्वागत फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर किया।
इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि वैसे तो महागठबंधन कोसी-सीमांचल में पहले से ही काफी मजबूत है। ऐसे में युवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए नेता जितेंद्र यादव के पार्टी में शामिल होने से से निश्चित रूप से पार्टी की मजबूती और बढ़ेगी। जितेंद्र यादव युवा, तेजतर्रार, शोषितों, गरीबों एवं युवाओं के दिलों पर राज करने वाले जन-जन के नेता हैं। उनके साथ खासकर युवा साथियों की काफी अच्छी टीम है।
Next Story