बिहार

CM नीतीश का आज जनता दरबार लगेगा, इन विभागों की सुनेंगे फ़रियाद

Sarita
12 Sept 2022 7:54 AM IST
CM Nitishs public court will be held today, will listen to the complaints of these departments
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगाया जाएगा। इस दरबार में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़े फरियादी सीएम के पास पहुंचेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगाया जाएगा। इस दरबार में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़े फरियादी सीएम के पास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा करेंगे। सुबह 11 बजे से CM का जनता दरबार शुरू होगा।

आपको बता दें, आज सोमवार का दिन है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगाया जाएगा। इस दरबार में अलग अलग जिले से फरियादी पहुंचते हैं और अपनी शिकायत सीएम नीतीश के सामने रखते हैं। आज भी अलग-अलग विभाग के फरियादी जनता दरबार पहुंचकर सीएम नीतीश से रूबरू होंगे। ये एक ऐसा प्लॅटफॉम है, जहां फरियादियों की समस्या का ऑन द स्पॉट निपटारा किया जाता है।
आज शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़े फरियादी सीएम के पास पहुंचेंगे। जनता दरबार के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें अलग-अलग जिले से फरियादी पहुंचेंगे। पिछले सोमवार को जब नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा था तो बड़ी संख्या मे आपराधिक मामले सामने आए थे। कई मामले तो ऐसे भी थे जिसे सुनकर खुद मुख्यमंत्री भी चौंक गए थे और उसपर जल्द से जल्द एक्शन लेने की बात कही थी।
Next Story